Khaman Dhokla recipe / Rava dhokla / Spongy Dhokla / खमण ढोकला रेसपी

Instant Dhokla
Instant Dhokla

Khaman Dhokla Recipe

ढोकला बहुत ही फेमस रेसिपी है जो गुजरात में खास तरह से बनाई जाती है. ढोकला व्यंजन गुजरात का पसंदीदा व्यंजन है और लोग इसे खास पसंद करते हैं. आज मैं ढोकला रेसिपी बनाउंगी जो गुजराती स्टाइल में बनी होगी. तो आइये बनायें ढोकला रेसिपी.
सामग्री ( Ingredients )
1.5 कप                    – सूजी     – semolina
1 चम्मच                   – नींबू रस   – lemon juice
1 चम्मच                   – नमक      – salt
1 गिलास                  – पानी        – water
1/2 चम्मच                -इनो पाउडर – Eno powder
1/2 कप                    – दही            – curd
1/2 कप                    – करीपत्ता      – curry leaf
2 चम्मच                    – चीनी           – sugar
5 हरीमिर्च                  – कटी  हुयी    – green chili
2 चम्मच                    – आयल         – oil
1 चम्मच                     – काली सरसों   – black musturd

विधि / Best Indian Gujarati Dhokla Recipe

ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी डाल लें. अब सूजी में दही डालें और दही और सूजी को सही से मिक्स कर लें. अगर सूजी दही मिक्स करने पर गाढ़ी हो जाए तो थोडा पानी ऐड करें और मिक्स करें. जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें नमक और चीनी डालें और मिक्स करें. जब अच्छे से मिक्स हो जाए तब ढोकला पेस्ट को 10 मिनट के लिए ढक कर के रख दें.
जब तक ढोकला पेस्ट तैयार हो तब तक एक भगोना लें उसमें एक स्टैंड रख दें और करीब 1 लीटर पानी ऐड कर दें, ध्यान रखें स्टैंड पानी में डूबे नहीं. और अब गैस ऑन कर दें और पानी को उबालने रख दें. अब ढोकला पेस्ट को चेक करें कि पेस्ट तैयार हुआ है या नहीं. अगर ढोकला पेस्ट तैयार है तो.
एक दूसरा बाउल लें और उसमें आयल लगा लें, अब ढोकला पेस्ट लें और उसमें इनो को डालें और तुरंत मिक्स कर दें. अब ढोकला पेस्ट को आयल लगे बाउल में करेंगे. अब उस बाउल को भगोने में स्टैंड के ऊपर रख दें और भगोने के ढक्कन को बंद कर दें. 5 मिनट के बाद चाकू से चेक करें अगर ढोकला चाकू पर चिपक रहा है तो अभी बना नहीं है. तो फिर 5 मिनट के लिए और ढक दें अब ढोकला मन चूका होगा. अब ढोकला को निकाल लें.
ढोकला को प्लेट में रख लें ले और अपनी इच्छानुसार ढोकला के पीस बना लें. जब पीस हो जाए तब ढोकला में तड़का लगा दें. तड़का लगाने के लिए गैस ऑन करें और तड़का लगाने के बर्तन में आयल गर्म करें जब आयल गर्म हो जाए तब इसमें सरसों और करीपत्ता डालें और भून लें. अब हरीमिर्च भी ऐड कर दे. और ब्राउन होने तक भून लें जब भुन जाए तब ढोकला के ऊपर डाल दें. अब सूजी ढोकला बनकर तैयार हो गया है.

About Radha Solanki

Radha is a home cook who shares traditional Indian recipes and healthy cooking tips based on everyday Indian kitchens.

View all posts by Radha Solanki

Leave a Reply